वार्ता विफल, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी की बैंक हड़ताल तय

1058

कोटा। नई दिल्ली में केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस,आईबीए तथा केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता विफल रहने से 31 जनवरी तथा 1फरवरी की बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी।

नई दिल्ली में केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस,आईबीए तथा केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि उपस्थित हुए लेकिन आईबीए द्वारा हड़ताल वापस लेने की शर्त पर आगे वार्ता की पेशकश को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा नामंजूर करने से 31 जनवरी,1फरवरी एवं आगे की बैंक हड़ताल होना तय हो गया है।

बैंक कर्मी एवं अधिकारी वेतन पर्ची मद में 20 प्रतिशत की वृद्धि की मांग कर रहे है जबकि आईबीए ने 12.25 की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है,इसके अलावा 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पेंशन अपडेशन करने, विशेष भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने,अधिकारियों के काम के घंटे सुनिश्चित करने आदि मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं।

हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को बैंक कर्मी एवं अधिकारियों ने हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को बैंक कर्मी एवं अधिकारी नेता अशोक ढल, आरके जैन,पदम पाटोदी, डीएस साहू रमेश सिंह, सुरेश खंडेलवाल, वीपी जोशी, प्रमोद माथुर, अनिल ऐरन,संजीव झा, डीके गुप्ता, हेमराज सिंह गौड़, यतीश शर्मा, प्रकाश गुंसारा, आई एल मीणा, हेमराज धाकड़ सेवानिवृत डीएल वर्मा तथा शकील सिद्दीकी ने संबोधित किया।