लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 289 अंक की गिरावट के साथ 57926 पर

0
96

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लाल निशान के साथ हुई। सेंसेक्स 289.05 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 57,925.54 के स्तर पर रहा, वहीं निफ्टी 77 अंक यानी .45 फीसदी की गिरावट के साथ 17,074.55 के स्तर पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर हैं।

प्री-ओपनिंग में आज बाजार में कमजोरी दिखी। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 168.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,045.74 के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी 29.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,122.10 के स्तर पर रहा।

आज का बाजार
फेडरल रिजर्व के कमेंट और जेलेट येलेन के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखी दा रही है। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। सुबह एशियाई बाजारों पर भी दबाव देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 76 डॉलर के पार निकला है। वहीं सोने में की सुस्ती पर ब्रेक लगी । भाव करीब डेढ़ परसेंट से ज्यादा उछलकर 1975 डॉलर के करीब पहुंचा है।

कल 140 अंक बढ़कर बंद हुआ था बाजार
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 140 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 17,150 के पार निकल गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 44.40 अंक यानी 0.26 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,151.90 अंक पर बंद हुआ।