रिलायंस इंडस्ट्री सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी बनी

920

नई दिल्ली। देश की टॉप 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते सप्ताह 1.09 लाख करोड़ रुपए बढ़ा। इस दौरान रिलायंस सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी रही। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान युनिलीवर, ICICI बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़ा है।

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी कंपनी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,409.1 करोड़ रुपए की गिरकर 6,67,982.74 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसीके मार्केट कैप में भी 777.55 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,15,225.64 करोड़ रुपए रहा। कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही।

किस कंपनी का कितना मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

कंपनीमार्केट कैपिटलाइजेशन में बढ़ोतरीकुल मार्केट कैपिटलाइजेशन
रिलायंस इंडस्ट्रीज33,534.56 करोड़ रुपए9,42,422.58 करोड़ रुपए
हिंदुस्तान युनिलीवर20,619.84 करोड़ रुपए4,88,132.65 करोड़ रुपए
टीसीएस17,673.73 करोड़ रुपए8,19,445.77 करोड़ रुपए
भारती एयरटेल13,911.68 करोड़ रुपए3,08,293.55 करोड़ रुपए
बजाज फाइनेंस8,014.92 करोड़ रुपए2,87,802.92 करोड़ रुपए
ICICI बैंक6,138.65 करोड़ रुपए3,53,225.18 करोड़ रुपए
कोटक महिंद्रा बैंक5,666.73 करोड़ रुपए3,21,586.80 करोड़ रुपए
इंफोसिस3,832.8 करोड़ रुपए3,34,816.02 करोड़ रुपए