रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी

1360

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। रिलायंस इतना वैल्यूएशन हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर वैल्यूएशन 9.57 लाख करोड़ रुपए रहा। रिलायंस 18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी। उतने वैल्यूएशन का रिकॉर्ड भी अभी रिलायंस के ही नाम है। मार्केट कैप में दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस की वैल्यू 7.91 लाख करोड़ रुपए है।

वैल्यूएशन में टॉप-5 कंपनियां

कंपनीमार्केट कैप (रुपए)
रिलायंस इंडस्ट्रीज9.57 लाख करोड़
टीसीएस7.91 लाख करोड़
एचडीएफसी बैंक6.96 लाख करोड़
हिंदुस्तान यूनीलीवर4.40 लाख करोड़
एचडीएफसी3.82 लाख करोड़

रिलायंस के शेयर में इस साल 34% बढ़त
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को करीब 4% तेजी आई। इससे मार्केट कैप तेजी से बढ़ा। बीएसई पर शेयर 3.5% बढ़त के साथ 1,509.80 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 3.87% चढ़कर 1,514.95 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इस साल शेयर 34% चढ़ चुका है। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की पहली कंपनी बनी थी।

रिलायंस के 6 रिकॉर्ड

अक्टूबर 2007100 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जुलाई 201811 साल बाद फिर से 100 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया
अगस्त 20188 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी
जनवरी 201910,000 करोड़ रुपए के तिमाही मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी
अक्टूबर 20199 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली देश की पहली कंपनी
नवंबर 20199.5 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली पहली भारतीय कंपनी