रिया चक्रवर्ती हुईं फिल्म ‘चेहरे’ के पोस्टर से आउट, जानिए क्यों

507

मुंबई। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी सुर्खियों में रही। यहां तक कि ड्रग्स केस में नाम आने पर यह जेल में कई रातें काटकर आईं। अब धीरे-धीरे वह अपने रुटीन में वापस लौट रही हैं। कभी फूल खरीदते तो कभी जिम से बाहर आते स्पॉट होती हैं। साथ में भाई शौविक चक्रवर्ती भी नजर आते हैं।

मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ का पोस्टर रिलीज किया। इसमें रिया चक्रवर्ती गायब नजर आईं। रिया की जगह क्रिस्टल डिसूजा को दी गई। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। इसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। लोग रिया को पोस्टर में शामिल न करने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

रिया के करीबी दोस्त का इस पर कहना है कि रिया ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा होगा। साल 2020 में चीजें होने के बाद वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में कमबैक कर रही थीं कि फिर उनके साथ इंडस्ट्री खेल गई। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती का बॉलीवुड अब किसी भी तरह से स्वागत करने के लिए तैयार नहीं है।

दोस्त ने आगे कहा कि इतना कुछ लाइफ में देखने के बाद आप लोगों को क्या लगता है कि इस चीज से रिया को फर्क पड़ेगा? उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है, इसका भी करेंगी। रिया के दोस्त एक बात जरूर पूछ रहे हैं कि क्या रिया को फिल्म से निकाल दिया गया है?

शादी के बाद दीया मिर्जा ने शेयर कीं हल्दी से लेकर सात फेरे लेने तक की फोटोज, हुईं वायरल

चीज ग्रेट करती नजर आईं सुहाना खान, फैन्स बोले- क्या मेकअप लगाकर रसोई में काम करती हो?

चौंकाने वाली बात थी फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी का इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखना। रूमी, रिया चक्रवर्ती के काफी अच्छे दोस्त हैं। जब पूरी दुनिया रिया के खिलाफ थी तो रूमी ही उनकी मदद के लिए आगे आए थे। यहां तक कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोगों ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी।

सूत्र के मुताबिक, रूमी जाफरी ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने न तो फिल्म की रिलीज के बारे में रिया से बात करने को लेकर कुछ कहा और न ही रिया फिल्म से बाहर हो गई हैं, इस पर कुछ कहा।