राहुल गांधी आज शिमला में सीएम शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शांमिल

0
131

बूंदी। राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बूंदी के बलदेवपुरा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। सुबह 13 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के बाद राहुल गांधी हिमाचल के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। भारत जोड़ो में यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश चल रहे हैं। इनके अलावा कन्हैया कुमार और कई स्थानीय नेता भी राहुल के साथ चल रहे हैं। इस दौरान राहुल ने स्थानीय नेताओं के साथ लंबी चर्चा की और बच्चों से भी बातचीत की।

यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है। 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी। उसके बाद शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है। राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। ब्रेक की अवधि में राहुल गांधी लोकसभा जा सकते हैं।