राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज वोटिंग, गुरुवार को आएंगे नतीजे

0
211

नई दिल्ली। President Election Voting: भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। बीजेपी नीत एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं संयुक्त विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) मैदान में हैं।

जनता की तरफ से चुने गए जनप्रतिनिधि के तौर पर सभी सांसद और हर राज्य के विधायक मिलकर राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। यशंवत सिन्हा ने संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की आवाज सुनकर अंतरात्मा की आवाज के साथ मतदान करने का आग्रह किया है।

वहीं संख्याबल के आधार पर द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जिन्होंने दावा किया है कि उनकी उम्मीदवारी से महिलाओं और आदिवासियों में उत्साह है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए मॉक ड्रिल पहले ही किया जा चुका है। 21 जुलाई गुरुवार को चुनाव के नतीजे आएंगे।