राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए, पारा चढ़ने लगा

0
77

जयपुर। राजस्थान में आज से मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी तेवर दिखाएगी। पश्चिम विक्षोभ का असर अधिकांश भागों में खत्म हो चुका है। इसी के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बता दें रविवार को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में आंधी चली।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इसके कारण अब प्रदेश के लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि वातावरण में नमी के कारण यह कम कष्टकारी होगा।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान का मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में 12 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी दिशा से 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।