मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन

जयपुर। विभागाें की आपसी खींचतान, अफसरों की लेटलतीफी और कानूनी दांवपेच में उलझे सामोद वीर हनुमानजी की पहाड़ी पर लगे रोप वे के बंद हाेने से व्यवस्था काे शर्मसार कर दिया। भारत भ्रमण पर आए भारत मूल के मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से अपने परिवार के साथ रविवार काे कड़ी सुरक्षा के बीच सामोद पैलेस व बांसाबाग आए।

शाम 5:30 बजे वीर हनुमान के दर्शन करने नांगल भरड़ा में रोप-वे पहुंच गए। रोप-वे बंद मिला। कारण पूछा तो प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों ने उनको बताया- कोर्ट का आदेश है। वन विभाग की आपत्ति है। आपको सीढ़ियों से चढ़कर ही मंदिर जाना पड़ेगा।

उच्च प्रशासन ने मना किया
एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि हमने पीडब्लूडी के तकनीकी सहायकों से राष्ट्राध्यक्ष के लिए रोव-वे चालू कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीडब्लूडी ने लिखित में दिया- उच्च प्रशासन ने मना किया है। इसके बाद पूरे परिवार ने पहाड़ी के नीचे से ही वीर हनुमान मंदिर की ओर हाथ जोड़े और कहा- जब रोप वे चालू हो जाएगा, तब एक बार जरूर वीर हनुमान के दर्शन करने के लिए आएंगे।

विधायक रामलाल भी आहत, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा- सरकार रोप वे में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करवाकर चालू कराने को गंभीर नहीं है। रोप वे चालू होता तो मॉरिशस राष्ट्राध्यक्ष परिवार सहित भगवान के दर्शन करता। पधारो म्हारा देश का नारा सार्थक नहीं हो पाया।

संचालन में गहरा पेंच फंसा है
रोप वे का निचला स्टेशन नांगल भरड़ा की खसरा 2772 जमीन और ऊंचाई पर बालाजी मंदिर के पास गैर मुमकिन पहाड़ की खातेदारी मूर्ति मंदिर के बालाजी के नाम पर है। मंदिरों में मूर्तियों कोअल्प वयस्क माना गया है। पुजारी काे मूर्ति संरक्षक बताया है। मंदिरों की जमीनें अल्प वयस्क मूर्तियों के नाम हाेने के कारण अल्प वयस्क काे अचल संपत्ति के बारे में निर्णय का अधिकार नहीं है। हिंदू अल्प वयस्क की अचल संपत्ति के संबंध में कोई भी निर्णय का उत्तरदायित्व न्यायालय काे है। हिंदू अभिभावक अधिनियम 1956 के प्रावधान के अनुसार सिविल न्यायालय मूर्ति के हित में अनुमति देता है ताे मंदिर माफी की भूमि पर एकल ट्रस्ट संपत्ति का वाणिज्यिक उपयोग के लिए किसी से अनुबंध कर सकता है। इसी के चलते राजस्व विभाग के उप शासन सचिव ने प्रशासन से इस बारे में नियमानुसार निर्णय करने काे कहा है।