मैक्सिको की वनीसा बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की अनुकृति टॉप 30 तक ही

630

सान्या (चीन)। मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 चुनी गईं। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया। वनीसा मिस वर्ल्ड बनने वाली मैक्सिको की पहली महिला हैं। चीन के सान्या शहर में लगातार दूसरी बार हुए इस कॉम्पटीशन में भारत की अनुकृति वास अंतिम 12 तक नहीं पहुंच पाईं। वे सिर्फ टॉप 30 में जगह बना सकीं। 17 साल बाद पिछले साल यानी 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता था।

भारत को अब तक मिले 6 खिताब
भारत की रीता फारिया (1966) मिस वर्ल्ड बनने वालीं देश की पहली महिला थीं। रीता के अलावा ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।