मेला दशहरा 2019: राजस्थानी एवं फ़िल्मी गीतों पर प्रस्तुतियों ने मोहा

0
862

कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित दशहरा मेले के उपलक्ष्य में किसान रंगमंच पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को कलाकारों ने देश भक्ति गीत व नाटिका की प्रस्तुति दे खूब तालिया बटौरीबटोरी। फ़िल्मी, राजस्थानी गीतों पर भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखने को मिली।

मंच संयोजक अमित व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मेला समिति सदस्य पार्षद मीनाक्षी खंडेलवाल व पार्षद मोनू कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कलाकारों ने छम छम नाचे देखों वीर हनुमान… भोला को कैसे मनाऊं, ये भोला न माने…भजन पर नृत्य कर माहौल भक्तिमय कर दिया। मंच से कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीत व हिंदी गीतों पर भी दमदार डांस की प्रस्तुति हुई।

मंच संयोजक अमित व्यास ने बताया कि सना आक्रेस्टा ग्रुप , मोनू आक्रेस्टा ग्रुप, मुनमुन म्यूजिकल ग्रुप , व सोनू स्टार म्यूजिकल ग्रुप ,के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। संचालन डाॅ. कमल गौतम व कमल दीक्षित ने किया।