मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में धान 100 रुपये उछला

137

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को कमजोर उठाव से गेहूं और सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। मिलर्स की लिवाली निकलने से धान 100 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 45000 बोरी की आवक रही। नये गेहूं 500 बोरी और नई सरसों की 25000 हजार बोरी की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2050 से 2150 गेहूं एवरेज 2150 से 2250 बेस्ट टुकड़ी 2250 से 2350 गेहूं नया 2051 से 2551 मक्का लाल 1900 से 2050 मक्का सफेद 2100 से 2200 जौ 1900 से 2100 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3500 से 3900, धान सुगन्धा 3000 से 3751, धान (1718) 3800 से 4401 धान (1121) 3800 से 4250, धान (पूसा-1) 3600 से 4501 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4300 से 5401 सरसों नई 4200 से 5201 अलसी 4800 से 5100 तिल्ली 12000 से 14000 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6200, मूंग हरा 6000 से 6500 चना देशी बेस्ट 4600 से 4700 चना देशी मिडियम 4500 से 4600 चना पेप्सी 4300 से 4700 चना मौसमी 4200 से 4700 चना कांटा 4100 से 4400 चना डंकी 3800 से 4150 चना नया 4500 से 4750 उड़द एवरेज 3600 से 5500 बेस्ट 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 4500 से 5500 नया गीला 4500 से 5300 धनिया सूखा 5300 से 5800, धनिया रंगदार 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन पुराना 200 से 3000 लहसुन नया 1500 से 6700 ग्वार 4000 से 5000 मैथी 5000 से 5650 कलौंजी 10500 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल।