मार्च में रिकॉर्ड 1.23 लाख करोड़ रुपये हुआ GST कलेक्शन

1946

नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन के मामले में मार्च में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। मार्च में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 23000 करोड़ का रहा। यह मंदी से बाहर निकल रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर है। लगातार छठे महीने जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये के पार रहा और महामारी के बाद लगातार चौथी बार 1.1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है।

गुरुवार को वित्‍त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि कड़ी निगरानी की वजह से मार्च, 2021 में रिकॉर्ड 1,23,902 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। मंत्रालय ने कहा है कि जब से देश में जीएसटी लागू हुआ है उसके बाद मार्च, 2021 में सबसे ज्‍यादा जीएसटी संग्रह हुआ है।

कब कितना GST संग्रह

महीनाजीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये में)
जनवरी 2021120000
फरवरी2021113000
मार्च 2021123000
दिसंबर 20201,15,174
नवंबर 20201,04,963
अक्टूबर 20201,05,155
सितंबर 202095,480
अगस्त 202086,449
जुलाई 202087,422
जून 202090,917
मई 202062,009
अप्रैल 202032,294
मार्च 202097,597
फरवरी 2020105366
जनवरी 2020110000