मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने व बिकवाली के दबाव से चना की कीमतों में गिरावट

0
68

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक बढ़ने व बिकवाली के दबाव से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त बनी रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है जिस कारण चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

मौसम साफ बना रहने व फसल की आवक का दबाव बढ़ने से स्टाकिस्टों ने चना की बिकवाली बढ़ाई। दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 225/250 रुपए प्रति क्विंटलऔ का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5950/75 रुपए व राजस्थान लाइन 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

देसी चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातीत चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

राजस्थान: उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक बढ़ने लगी है। बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4700/5350 रुपए जयपुर 6000 नया 5850/75 रुपए बीकानेर 5800 रुपए व किशनगढ़ 5200/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

महाराष्ट्र: उत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6500 रुपए लातुर 5900/6500 रुपए अकोला 5775/5800 रुपए नागपुर 5525/5700 रुपए उदगीर 5700/5900 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

मध्य प्रदेश: लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5650 रुपए बीना 5450/5800 रुपए गंजबासोदा 5400/5900 रुपए कटनी 6075/6150 रुपए व इंदौर 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

कर्नाटक: बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6250 रुपए बीदर 5069/6192 रुपए गदग 6080/6470 रुपए व हुबली 6207 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

अन्य: चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत 5625/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस भाव के साथ सप्ताहांत में 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयीं।

चना दाल: चना की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6975/7275 रुपए भाटापरा 7100 रुपए कटनी 7150 रुपए,गुलबर्गा 7000/7300 रुपए जलगांव 7100 रुपए इंदौर 7050 रुपए व कानपुर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।