बीजेपी का स्वर्णिम दिन, गहलोत और पायलट के कई नजदीकी नेता भाजपा में शामिल

0
48

जयपुर। 45 Congress leaders joins BJP: भारतीय जनता पार्टी के लिए 10 मार्च 2024 का दिन एक स्वर्णिम दिन के रूप में याद किया जाएगा। यह दिन कई दशकों तक याद किया जाएगा क्योंकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यही एक ऐसा दिन है जबकि राजनैतिक दलों से जुड़े दिग्गज नेताओं और समाज सेवा से जुड़े चर्चित चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के कई नजदीकी नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा पर भरोसा जताया है। कुछ नेता ऐसे हैं जो पहले भाजपा में थे लेकिन पिछले 11 साल से पार्टी से नाराज होने के कारण बाहर थे।

बीजेपी की सदस्यता लेने वाले सभी 45 नेताओं की सूची

  1. लालचंद कटारिया – पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री और पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार
  2. राजेन्द्र सिंह यादव – पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार
  3. रिछपाल सिंह मिर्धा – पूर्व विधायक, डेगाना
  4. खिलाड़ी लाल बैरवा – पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री
  5. आलोक बेनीवाल – पूर्व विधायक, शाहपुरा
  6. विजयपाल सिंह मिर्धा – पूर्व विधायक, डेगाना
  7. रामपाल शर्मा – पूर्व जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी
  8. रामनारायण किसान – पूर्व विधायक, फुलेरा
  9. अनिल व्यास – उपाध्यक्ष, राजस्थान क्रिया परिषद
  10. प्रिया सिंह मेघवाल – अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट 2022, राजस्थान की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर, तीन बार मिस राजस्थान
  11. सुरेश चौधरी – पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल राजस्थान
  12. रिजु झुनझुनवाला – उद्योगपति और लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस (2019)
  13. रणधीर सिंह भिंडर – पूर्व विधायक और प्रदेशाध्यक्ष जनता सेना
  14. श्रीमती दीपेन्द्र कंवर – जनता सेना के अध्यक्ष रणधीर सिंह भींडर की पत्नी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री
  15. ओंकार सिंह चौधरी – सेवानिवृत आई.ए.एस.