बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बोरीवली विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस 3 मई को

0
10

यह गाड़ी कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बोरीवली के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09157 (बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर) 3 मई रविवार को 1 फेरे में बान्द्रा टर्मिनस से रात्रि 00.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा जंक्शन 14.17 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 16.27 बजे, बयाना जंक्शन 18.37 बजे, भरतपुर जंक्शन 19.27 बजे होते हुए अगले दिन सोमवार को 17.30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09158 (गोरखपुर–बोरीवली) 4 मई सोमवार को 1 फेरे में गोरखपुर जंक्शन से 20.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को भरतपुर जंक्शन 15.47 बजे, बयाना जंक्शन 16.37 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 18.42 बजे, कोटा जंक्शन रात्रि 20.52 बजे होते हुए तीसरे दिन बुधवार को 11.30 बजे बोरीवली पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, पीलीभीत जंक्शन, मैलानी, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद तथा गोरखपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
इस विशेष गाड़ी में 18 सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि गाड़ी की स्थिति एवं ठहराव की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।