कोटा। रोटरी अन्तरराष्ट्रीय प्रान्त 3056 की दौसा में डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार आयोजित की गई। जिसमे रोटरी क्लब कोटा को मेन्स माइलेज अवार्ड और “हाईएस्ट डेलीगेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि रोटरी एक मात्र ऐसा प्लेट फॉर्म है। जिसमें न केवल सदस्य अपितु उनके परिवारजन भी एक साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सेवा कार्य को करते हैं। मेम्बरशिप सेमिनार में नए सदस्यों को कैसे रोटरी के आदर्शों से अवगत करवाए बताया गया।
क्लब सचिव मुकेश चौधरी कि रोटरी क्लब कोटा के लिए गर्व का पल! रहा कि पूरी डिस्ट्रिक्ट में से सबसे ज्यादा कोटा क्लब के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। यह उपलब्धि हमारे रोटेरियन्स के उत्साह, एकता और सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
क्लब लर्निंग फैलीसीटेटर मुकेश व्यास ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. विक्रांत माथुर को रोटरी सेवा के 20 से अधिक वर्षों के उनके शानदार सफर के लिए सम्मानित किया गया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि पूरी डिस्ट्रिक्ट के 90 क्लब में से रोटरी क्लब कोटा ने अवार्ड जीते है।

