पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सितंबर के पहले दिन 15 पैसे की कमी

0
380

नई दिल्ली। सितंबर महीने की शुरुआत राहत और थोड़ी मुश्किलों के साथ हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है वहीं पेट्रोल-डीजल में थोड़ी राहत दी है। 1 सितंबर को जारी पेट्रोल-डीजल के नए रेट के मुताबिक लगभग 15 पैसे की राहत मिली है । आज दिल्ली में पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है।

हर शहर में अलग भाव क्यों?
हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होने की वजह टैक्स है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सराकारें अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वही, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं। जैसे मुंबई में कल्याण, ठाणे में भी नगर निगम की वजह से टैक्स अलग अलग होते हैं, इस वजह से वहां रेट अलग अलग होते हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट की वजह से भी टैक्स अलग-अलग हो जाता है, जैसे कई जगह ऐसी हैं, जहां रिफाइनरी से तेल पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में वहां पेट्रोल की कीमत ज्यादा हो सकती है।