पिक्सेल स्मार्टफोन अब भारत में बनेंगे, गूगल ने एनुअल इवेंट में की घोषणा

79

नई दिल्ली। गूगल ने अपने एनुअल इवेंट Google for India 2023 के 9th एडिशन में कई बड़ी घोषणाएं की। इवेंट में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया कि अब गूगल पिक्सेल सीरीज स्मार्टफोन और क्रोमबुक को भारत में बनाया जाएगा। इसके अलावा, इवेंट में गूगल ने यूट्यूब सेफ्टी, गूगल पे और मेट्रो टिकट बुकिंग जैसे मुद्दों पर भी बड़ी घोषणाएं की। चलिए डिटेल में बताते हैं इवेंट में क्या कुछ रहा खास

इवेंट में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि पिक्सेल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिसमें पिक्सेल 8 भी शामिल है। भारत में निर्मित पहला पिक्सेल डिवाइस 2024 में बाजार में आएगा।

गूगल ने आगे कहां कि भारत वास्तव में एंड्रॉयड के लिए एक विशेष स्थान रहा है और भारत से मिली सीख ने गूगल को एंड्रॉयड को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद की है। भारत में पिक्सेल 8 और पिक्सेल वॉच 2 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, भारत 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन के मामले में तीसरे स्थान पर है।

एचपी के साथ मिलकर गूगल जल्द ही भारत में किफायती एचपी क्रोमबुक का निर्माण शुरू करेगा। ये गूगल के क्रोमओएस ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस किफायती लैपटॉप हैं, जो Windows और macOS पर चलने वाले लैपटॉप से ​​सस्ते होंगे।

गूगल का दावा है कि भारत में 350 मिलियन (35 करोड़) से ज्यादा भारतीय डिजिटली लेनदेन कर रहे हैं, पिछले 12 महीनों में प्रोसेस्ड वैल्यू 167 लाख करोड़ है। भारत को सुरक्षित रखने के लिए YouTube भारत में सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिसमें हिट पॉज़, एजुकेशनल वीडियो की एक सीरीज समेत विभिन्न प्रयास शामिल हैं।

गूगल टेक्नोलॉजी के कॉम्बीनेशन का उपयोग करके हानिकारक कंटेंट को हटाने पर भी फोकस कर रहा है, कंपनी ने यूट्यूब पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले 2 मिलियन से अधिक वीडियो हटा दिए हैं, और इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक वीडियो को 10 या उससे कम बार देखा गया था।

YouTube को भारत में न्यूज के लिए एक नया वॉच पेज भी मिल रहा है, जो 11 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। गूगल पे ने भारत में 12,000 करोड़ रुपये के स्कैम रोके हैं। कंपनी ने 3,500 लोन देने वाले ऐप्स को हटा दिया है। भारत में गूगल प्ले प्रोटेक्ट अब और भी अधिक शक्तिशाली है और एडवांस्ड रियल टाइम कोड-लेवल स्कैनिंग के साथ आता है।

गूगल क्लाउड ने ONCD के साथ साझेदारी की है और साइन कैच (Sign Catch) नाम की कृषि तकनीक के साथ किसानों की मदद करने की भी योजना बनाई है, जहां, FPO अब अपने कैटलॉग ऑनलाइन डाल सकते हैं और ONDC की मदद से देश भर के व्यापारियों तक पहुंच सकते हैं।

AI पावर्ड ओवरव्यू Google इंडिया में
गूगल सर्च पर एआई पावर्ड ओवरव्यू जल्द ही भारत में इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध होगा, जिसके बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह यूजर को ऑनलाइन डिस्कवर किए जाने वाले बिजनसेस को खोजने में मदद करेगा और उन दृष्टिकोणों को भी प्राथमिकता देगा जो एक हेल्दी और ओपन वेब का सपोर्ट करने के लिए क्रिएटर्स को वैल्यूएबल ट्रैफिक भेजेंगे।