कोटा। रतलाम मंडल के रतलाम–नीमच खंड में दलौदा से मन्दसौर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से संचालित होने वाली 4 गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
- गाड़ी सं. 19816 कोटा-मन्दसौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिनांक 06.05.2026 से 08.05.2026 तक नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी सं. 19815 मन्दसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिनांक 06.05.2026 से 08.05.2026 तक नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
- गाड़ी सं. 59833 कोटा-मन्दसौर पैसेंजर को दिनांक 07.05.2026 को नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी सं. 59834 मन्दसौर-कोटा पैसेंजर को दिनांक 07.05.2026 को नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।

