दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सभी व्यापारियों से मतदान का आग्रह

0
1278

कोटा।  श्री सर्राफा बोर्ड कोटा की ओर से न्यू सर्राफा मार्केट परिसर में शनिवार की रात को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। संस्था में पहली बार सपरिवार यह आयोजन किया गया था।

बोर्ड  के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र, उपाध्यक्ष सुशील लोहिया ने दीपावली की सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। सचिव विवेक कुमार जैन एवं संयुक्त सचिव दीपक मेवाड़ा ने महिलाओं और बच्चों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया।

इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने सभी व्यापारियों से मतदान करने एवं सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखने वाली सरकार चुनने का आग्रह किया। उन्होंने लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार भी वितरित किए।

समारोह में थोक सर्राफा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण कोठारी, स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी, रामपुरा सर्राफा संघ के अध्यक्ष भगवान लड्डा सहित कई व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।