दीपावली पर सर्वश्रेष्ठ सजावट के लिए कोटा सर्राफा बोर्ड सम्मानित

0
230

कोटा। Shri Sarafa Board Kota: दीपावली के अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ ने व्यापारिक संस्था द्वारा बाजार और निजी प्रतिष्ठान सजावट प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें श्री सर्राफा बोर्ड को न्यू सर्राफा मार्केट को आकर्षक सजावट के लिए प्रथम स्थान पर चयनित कर रविवार को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र के नेतृत्व में यह सम्मान संस्था के पदाधिकारियों सचिव विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी, रामस्वरूप गोयल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सोनी, संयुक्त सचिव दीपक जैन और ओमप्रकाश सोनी, नरेन्द्र जैन दमदमा आदि ने ग्रहण किया।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन और महासचिव अशोक माहेश्वरी ने सर्राफा बोर्ड के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।