दिल्ली बाजार/ विदेशी तेजी से सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन में सुधार

0
258

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन के भाव में सुधार आया। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 3.2 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज 1.5 प्रतिशत की बढ़त में है।

देश की मंडियों में आवक घटने और किसानों द्वारा नीचे भाव पर बिकवाली नहीं करने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। विदेशों में तेजी के असर तथा घरेलू मांग होने के कारण सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल के भाव में सुधार देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि अगर बरसात नहीं हुई तो सरसों की अगली परिपक्व फसल मार्च तक मंडियों में आने के बाद स्थिति बदलेगी। सरसों की बुवाई का रकबा इस बार बढ़ा है और उत्पादन काफी बढ़ने के आसार हैं। हाल की बरसात सरसों के लिए लाभकारी है। सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव में भी लाभ दर्ज हुआ। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 8,045 – 8,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली – 5,645 – 5,730 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,500 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,830 – 1,955 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,150 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,420 -2,545 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,600 – 2,715 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,720 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,450 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,300 सीपीओ एक्स-कांडला- 10,820 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,400 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,200 रुपये। पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)। सोयाबीन दाना 6,475 – 6,525, सोयाबीन लूज 6,275 – 6,325 रुपये। मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।