4 गाड़ियाँ पूर्णतः निरस्त, 7 गाड़ियाँ आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी
कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के कनकपुरा यार्ड में लाइन विस्तार से संबंधित तकनीकी कार्य के चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली कुल 11 यात्री गाड़ियाँ निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इनमें 4 गाड़ियाँ पूर्णतः निरस्त की गई हैं, जबकि 7 गाड़ियाँ आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
पूर्णतः निरस्त गाड़ियाँ :
- गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 03.05.2026, 04.05.2026, 05.05.2026, 08.05.2026, 12.05.2026, 13.05.2026 एवं 14.05.2026 को भोपाल से जोधपुर के मध्य पूर्णतः निरस्त रहेगी।
- इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 02.05.2026, 03.05.2026, 04.05.2026, 05.05.2026, 07.05.2026, 11.05.2026, 12.05.2026 एवं 13.05.2026 को जोधपुर से भोपाल के मध्य पूर्णतः निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 79601 अजमेर–गांगापुर सिटी डेमू एवं 79602 गांगापुर सिटी–अजमेर डेमू दिनांक 12.05.2026 को अपने-अपने मार्गों पर पूर्णतः निरस्त रहेंगी।
आंशिक रूप से निरस्त गाड़ियाँ
- गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट–अजमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 04.05.2026 से 06.05.2026, 09.05.2026 तथा 12.05.2026 से 15.05.2026 तक खातीपुरा–अजमेर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 12196 अजमेर–आगरा फोर्ट इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस उक्त तिथियों में अजमेर–खातीपुरा के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 03.05.2026 से 05.05.2026, 08.05.2026 तथा 11.05.2026 से 14.05.2026 तक जयपुर–अजमेर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 04.05.2026 से 06.05.2026, 09.05.2026 तथा 12.05.2026 से 15.05.2026 तक अजमेर–जयपुर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19624 दरभंगा–मदार अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 03.05.2026 को खातीपुरा–मदार के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22175 नागपुर–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 14.05.2026 को अजमेर–जयपुर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 22176 जयपुर–नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.05.2026 को जयपुर–अजमेर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
