जानिए अनुष्का शेट्टी किससे कर रही है शादी, प्रभास या फिर कोई और

1603

मुंबई। बड़े परदे पर बाहुबली बन कर दुनिया का दिल जीतने और बॉक्स ऑफ़िस पर छप्पर फाड़ कर कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली की लीड जोड़ी अनुष्का शेट्टी और प्रभास के बीच अफेयर के ख़बरें तो ज़माने से हैं और शादी के चर्चे में होते रहते हैं। और लगता है कि बार बार पूछे जाने वाले ऐसे सवालों से अनुष्का तंग आ गई हैं।

हाल ही में बाहुबली की इस देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन था। इस दौरान उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब वो 20 साल की थीं तब से उनको शादी के लिए कहा जा रहा है। लेकिन शादी का एक वक्त होता है।

अनुष्का के मुताबिक उन्हें शादी में पूरी तरफ़ विश्वास है। शादी करके घर बसाना चाहती हूं। बच्चे चाहती हूं। लेकिन किसी के दबाव में आ कर शादी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रभास के साथ शादी की बात है तो वो सिर्फ उनके दोस्त हैं। को-स्टार्स के साथ लिंकअप करवाने की मीडिया को हमेशा से आदत ही रही है ।

भारतीय सिनेमा की देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली- द कन्क्लूजन में दुनिया ने प्रभास का पराक्रम और देवसेना बनी अनुष्का शेट्टी के तेवर देखे थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच की नजदीकियां और बढ़ी। हाल ही में फिर एक बार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

तब भी अनुष्का ने कहा था कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन शादी का कोई सवाल ही नहीं हैं। प्रभास का भी कहना था कि शादी-ब्याह का मामला बहुत ही प्राइवेट होता है और इस तरह की बातों को वो कभी भी सार्वजानिक नहीं करना चाहेंगे।