जम्मू जैन श्री सर्राफा बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष बने, कार्यकरिणी की घोषणा

49

कोटा। श्री सर्राफा बोर्ड कोटा की आमसभा और चुनाव एक निजी होटल में सम्पन्न हुए। इस दौरान सत्र 2023- 24 के लिए चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल ने चुनाव सम्पन्न कराए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर जम्मू जैन दमदमा, उपाध्यक्ष पद पर दीपक जैन मेवाड़ा, सचिव गौरव सोनी, सहसचिव उत्सव बड़जात्या, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में पुरुषोत्तम पुरोहित, नरेंद्र जैन दमदमा, नितिन चित्तोड़ा, पंकज जैन, प्रदीप अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।