जनवरी में सब्जियां सस्ती होने से रिटेल महंगाई घटकर 4.06 फीसदी रही

0
472

नई दिल्ली। भारत की रिटेल महंगाई मापने वाला कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) जनवरी में घटकर 4.06% हो गया है। यह दिसंबर में 4.59% रहा था। साथ ही इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) दिसंबर में 1% बढ़ा है। यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटेस्टिक एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MoSPI) द्वारा शुक्रवार को दी गई है।

इस साल जनवरी में महंगाई दर घटी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.6% रही थी। इसकी मुख्य वजह सब्जी की कीमत में गिरावट है। नेशनल स्टैटेस्टिकल्स ऑफिस (NSO) के मुताबिक जनवरी में फूड बास्केट में प्राइस बढ़ने की दर 1.89% रही, जो दिसंबर में 3.41% रही थी।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का सपोर्ट
सरकारी डेटा के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन इंडेक्स में बेसिक मेटल, फार्मास्युटिकल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों के साथ-साथ दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की गई। इंडेक्स नवंबर में 1.9% फिसल गया था। हालांकि अक्टूबर और सितंबर महीने में भी यह पॉजिटिव रहा था। इससे पहले लगातार छह महीने इंडेक्स में निगेटिव ग्रोथ दर्ज किया गया था। इसकी मुख्य वजह कोरोना महामारी रही।