जनवरी में भारत का व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर रहा

0
87

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 35.23 अरब डॉलर था। वहीं जनवरी में व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर रहा था।

जनवरी में आयात भी 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 52.57 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान देश का वस्तु निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान आयात 21.89 प्रतिशत बढ़कर 602.20 अरब डॉलर हो गया था।