ग्राहकी निकलने से इंदौर मंडी में चना कांटा, उड़द के भाव में तेजी

0
123

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में शुक्रवार को ग्राहकी निकलने से चना कांटा 25 रुपये और उड़द के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई। मूंग मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी‌ बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 5300 से 5350, चना विशाल 4950 से 5100, काबली चना बिटकी 6200 से 6700, काबली चना काटकू 6500 से 7000, काबली चना मीडियम 7400 से 8500 काबली चना डालर 9400 से 10300, मसूर 5900 से 5925, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 7500 से 8350, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 8400 से 8600, तुअर (कर्नाटक) 8500 से 8800, मूंग 8100 से 9100, मूंग हल्की 7000 से 7700, उड़द 7200 से 7800, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 10300 से 10400 तुअर दाल फूल 10700 से 10900, तुअर दाल बोल्ड 11800 से 12200, आयातित तुअर दाल 9500 से 9600, चना दाल 6600 से 7100, मसूर दाल 7500 से 7800, मूंग दाल 10200 से 10500, मूंग मोगर 10700 से 11000, उड़द दाल 9150 से 9450, उड़द मोगर 10000 से 10300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2600 से 2800, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल