गौतम अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने, वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ा

0
235

मुंबई। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की कुल नेट वर्थ 123.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं।टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में टॉपर पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

अडानी पावर का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार
अडानी पावर अडानी ग्रुप की छठवीं ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। आज यानी सोमवार के कारोबार में यह स्टॉक 270.80 रुपए पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस साल अब तक यह शेयर 165% से ज्यादा भागा है जबकि इस महीने इस शेयर में 46% की बढ़त देखने को मिली है।

इसके पहले अडानी ग्रान एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गेस, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड अडानी ग्रुप की ऐसी कंपनियां रही हैं जिन्होंने 1 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप का मालइस्टोन हासिल किया है।

दुनिया के टॉप 10 अमीर लोग

रेंकनामकुल संपत्ति
1एलन मस्क269.7 अरब डॉलर
2जेफ बेजोस170.2 अरब डॉलर
3बर्नार्ड अर्नाल्ट166.8 अरब डॉलर
4बिल गेट्स130.2 अरब डॉलर
5गौतम अडाणी123.2 अरब डॉलर
6वॉरेन बफेट121.7 अरब डॉलर
7लैरी एलिसन107.6 अरब डॉलर
8मुकेश अंबानी103.7 अरब डॉलर
9लैरी पेज102.4 अरब डॉलर
10सर्गेई ब्रिन98.5 अरब डॉलर