गेल इंडिया के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग

0
750

तकनीकी खराबी के कारण नया नोहरा के पास खेत में की इमरजेंसी लेंडिंग

कोटा।  गेल इंडिया लिमिटेड के हेलीकॉप्टर की  तकनीकी खराबी के चलते खेत में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पडी। इमरजेंसी लेंडिंग बारां रोड पर सेमकोर फेक्ट्री के पीछे खेत में की गयी। हेलीकॉप्टर गेल की पाइपलाइनों की रूटीन पेट्रोलिंग पर था 

हेलीकॉप्टर में सवार गेल इंडिया लिमिटेड के तीन कर्मचारी  सकुशल है। यह विजयपुर से छबडा अटरू बोरडी हाते हुए गढेपान की पेट्रोलिंग पर था तभी तकनीकी खराबी आ जाने से नया नोहरा के पास खेत में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पडी। सुचना पर बोरखेडा थाने के सीआई लोकेन्द्र पालीवाल भी मौके पर पहुंचे।