गूगल पर एक हफ्ते में अयोध्या की सर्चिंग 8 गुना बढ़ी, ट्विटर पर राममंदिर

848

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा? गूगल पर यह की-वर्ड सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में अयोध्या की-वर्ड की सर्चिंग 8 गुना बढ़ गई। 1 नवंबर को अयोध्या के 11 पॉइंट्स थे, जो 4 नवंबर को बढ़कर 25 हो गए और 8 नवंबर तक 200 पॉइंट हो गए। गूगल ट्रेंड्स के डेटा मुताबिक, अक्टूबर में अयोध्या की सबसे ज्यादा सर्चिंग 16 अक्टूबर को हुई। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हुई थी। इस दिन अयोध्या की-वर्ड के 100 पॉइंट थे।

गूगल ट्रेंड्स पर पॉइंट्स उस की-वर्ड की लोकप्रियता बताते हैं। मसलन एक की-वर्ड को किसी दिन 100 पॉइंट्स मिलते हैं, तो समझिए उस दिन उसकी लोकप्रियता बाकी दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा रही।

यूपी-अयोध्या सबसे ज्यादा सर्च
अयोध्या की-वर्ड को सबसे ज्यादा यूपी में सर्च किया गया। इसके बाद कर्नाटक, गोवा और दिल्ली का क्रम रहा। उधर, ट्विटर पर 16 अक्टूबर को ‘#राममंदिर निर्माण’ सबसे ज्यादा ट्रेंड करता रहा। महज दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते तक फैसला सुना सकता है।

गूगल पर टॉप-10 सर्च
अयोध्या फैसला डेट
अयोध्या वर्डिक्ट
शेबेट
अयोध्या वर्डिक्ट 2019
व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट
अयोध्या वर्डिक्ट न्यूज
अयोध्या वर्डिक्ट व्हेन
अयोध्या वर्डिक्ट टुडे
डेट ऑफ अयोध्या वर्डिक्ट
अयोध्या रिजल्ट