गहना वशिष्ठ ने पुलिस पर लगाया आरोप, गिरफ्तार ना करने के लिए 15 लाख मांगे

752

मुंबई। पोर्न फिल्म रैकेट में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लेने के लिए कहा। गहना वशिष्ठ ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी के महीने में उनके कहा था कि वो अपने बयान में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम लें, लेकिन उन्होंने (गहना वशिष्ठ) ने ऐसा करना से इनकार कर दिया।

एक न्यूज़ चैनल से एक साक्षात्कार के दौरान गहना वशिष्ठ ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ना करने के एवज में उनसे 15 लाख रुपए भी मांगे थे। गहना के मुताबिक पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगी। गहना वशिष्ठ ने कहा है कि ‘मैंने पुलिस वालों को पैसे नहीं दिये क्योंकि मैंने सोचा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड सामग्रियां थीं ना कि पोर्न। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।’ गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

बाद में गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें चार महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। गहना वरिष्ठ को बाद में जमानत मिल गई थी। उन्हें दो मामलों में जमानत मिली है। इसी हफ्ते उनके खिलाफ तीसरा केस दर्ज किया गया है। इस साक्षात्कार में गहना विशिष्ठ ने माना है कि उन्होंने बोल्ड वीडियोज में एक्टिंग की है। यह वीडियो राज कुंद्रा के मोबाइल ऐप ‘HotShots’ के लिए बनाए गये थे। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यह पोर्न नहीं था। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर पोर्न रैकेट में शामिल होने के आरोप लगने के बाद से यह ऐप भी मुंबई पुलिस के रडार पर है।

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में पुलिस हिरासत में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के आरोप लगे हैं। पुलिस का दावा है कि उसके पास राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उन्हें मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। 19 जुलाई को राज की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। पोर्नोग्राफी में IT एक्ट के साथ ही IPC की कई धाराओं के तहत मामला बनता है।