सीएम गहलोत नहीं, अब शांति धारीवाल करेंगे चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण

66
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात अपने ट्विटर पर बताया कि कि वे 12 सितंबर के कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि राजस्थान में कोटा पर्यटन की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, लेकिन चंबल रिवर फ्रंट की वजह से कोटा में पर्यटन को नई उंचाई मिलने वाली है।

-कृष्ण बलदेव हाडा-
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 12 सितंबर को कोटा में विश्व स्तरीय चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन करना था जबकि 13 सितंबर को झालावाड रोड पर बंद पड़े कारखाने इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड की आवासीय कॉलोनी में विकसित किए गए ऑक्सीजोन सिटी पार्क लोकार्पण करना था, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है कि वे अपरिहार्य कारणों से 12 सितंबर के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे लेकिन 13 सितंबर का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

श्री गहलोत के चंबल रिवर फ्रंट के 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यमंत्री आज कोटा आ ही नहीं रहे हैं तो चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन कौन करेगा? उद्घाटन होगा भी या नहीं?

संभावनाएं दो हैं। या तो या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से ही चंबल रिवर फ्रंट का वर्चुअली उद्घाटन करें या फ़िर कोटा में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करें जिनका वह विश्व स्तरीय चंबल रिवर फ्रंट जिसे 14 सौ करोड़ रुपए की अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

यह कहा जा रहा है कि यह अपने आप में एक अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में साबित होने वाला है जिसको देखने के लिए देश-दुनियां के पर्यटक कोटा आएंगे और कोटा में पर्यटन विकास की संभावनाओं को नई उड़ान मिलेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात अपने ट्विटर पर बताया कि कि वे 12 सितंबर के कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा है कि राजस्थान में कोटा पर्यटन की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है, लेकिन चंबल रिवर फ्रंट की वजह से कोटा में पर्यटन को नई उंचाई मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में कोटा को सेवन वंडर्स की सौगात दी थी जहां अब फिल्मों की शूटिंग भी होती है।

श्री गहलोत ने कहा कि-“मैं चंबल रिवर फ़्रंट के ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा था। लेकिन अब अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम में भाग नही ले सकूंगा।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इतनी तैयारियों के बावजूद बनाए गए इस कार्यक्रम को उन्होंने आज अचानक क्यों रद्द कर दिया।

जबकि गहलोत ने 13 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस इंकार के बाद चंबल रिवर फ़्रंट के लोकार्पण को लेकर असमंजस है। मुख्यमंत्री का 13 सितम्बर को झालावाड रोड स्थित ऑक्सीजन सिटी पार्क का उद्घाटन करने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक की अध्यक्षता करने का कार्यक्रम है।