माहेश्वरी समाज कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता बनी मिस इण्डिया, जानिए डिटेल

0
146
मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद नंदिनी अपने मम्मी-पापा के साथ।

कोटा। Nandini Gupta Miss India 2023: माहेश्वरी समाज कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का ख़िताब अपने नाम कर माहेश्वरी समाज कोटा का गौरव बढ़ाया है और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। नंदिनी कोटा निवासी सुमित गुप्ता की बेटी हैं। उसके ताऊजी डॉ. एचपी गुप्ता रिटायर्ड वरिष्ठ सर्जन हैं।

उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की थी। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी गुप्ता को बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।

नंदिनी गुप्ता एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। नंदिनी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था कि जिस तरह प्रियंका ने देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन किया है, वह इंस्पायरिंग है। नंदिनी, प्रियंका के सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी की फैन हैं।

नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने सपना देखा था कि एक दिन मिस इंडिया बनूंगी। वह इस ताज को पाने के लिए लड़ना चाहती थीं। लेकिन जब बड़ी हुईं तो अहसास हुआ कि यह सिर्फ ताज नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। नंदिनी गुप्ता अब कोटा के कैथून के लिए कुछ करना चाहती हैं। नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि कैथून का कोटा डोरिया फैब्रिक बहुत ही मशूहर है।

कैथून में रहने वाली बहुत सी महिलाएं और उनका परिवार इस फैब्रिक को बनाने का काम करता है। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी इसी में लगा दी, लेकिन उन्हें काम का सही पैसा नहीं मिलता। नंदिनी अब चाहती हैं कि वह कैथून की महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिलवा सकें, जहां उनके काम को पहचान मिले और कोई उनका शोषण न कर सके।

यह भी पढ़ें
कोटा की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023

बचपन से ही मॉडलिंग की इच्छा थी: नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग की इच्छा थी। टीवी में कभी शो देखती थी तो वैसे ही मॉडल्स की तरह बिहेव करती थी। घर पर कैटवॉक करना, मेकअप करना तो उसने चार साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 9वीं क्लास मॉडलिंग में जाने को लेकर उसने इच्छा जताई।

मिस राजस्थान रह चुकी: पिता के अनुसार मॉडलिंग को लेकर अलग से कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी। 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में वह चुनी गई। इसके बाद अलग अलग राउंड हुए। नंदिनी की पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई है। इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई। अभी वह मुंबई में सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है।