कोटा स्टेशन से गुजरने वाली 24 ट्रेनों का समय बदला

    1464

    कोटा । रेलवे की नई समय सारिणी लागू हो गई है। कोटा रेल मंडल से होकर पास होने वाली व चलने वाली 24 ट्रेनों के समय में 5 मिनट से 15 मिनट तक का बदलाव किया है। मुंबई-नई दिल्ली मैन राजधानी, अजमेर- जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, इंदौर-जोधपुर रणथम्भौर एक्सप्रेस के समय में भी फेरबदल किया है। वहीं देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को कोटा तक बढ़ाया जाएगा। ये ट्रेन पहली बार कोटा से 26 अगस्त को चलेगी।

    मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली मैन राजधानी तड़के 3.25 बजे आकर 3.30 बजे रवाना होगी। नागपुर-जयपुर ट्रेन 4.25 बजे आकर 4.45 बजे रवाना होगी। पुणे-जयपुर ट्रेन सुबह 9.30 बजे आएगी। इंदौर-जोधपुर रणथम्भौर एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे आकर 12.40 बजे रवाना होगी। अर्णाकुलम-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन 12.55 बजे पर आएगी।

    बांद्रा-गाजीपुर ट्रेन दिन में 1.25 बजे आएगी। झालावाड़ सिटी-कोटा ट्रेन रात 8.55 बजे के बजाय अब 8.50 बजे आएगी। इंदौर- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 10.45 बजे आकर 10.55 बजे रवाना होगी। भगत की कोठी एक्सप्रेस 1.15 बजे आकर 1.40 बजे रवाना होगी। उदयपुर-शालीमार ट्रेन रात 1.55 बजे आकर 2.20 बजे रवाना होगी।

    अजमेर-जबलपुर दयोदय का समय बदला
    दयोदय एक्सप्रेस का नई समय सारिणी में समय बदल गया है। अभी तक ये ट्रेन रात 9.20 बजे आती थी। जो अब रात 9.25 बजे आकर 9.45 बजे रवाना होगी। बीकानेर-पुरी ट्रेन तड़के 3.35 बजे आकर 4 बजे रवाना होगी। पाटलीपुत्र -उदयपुर ट्रेन रात 1.45 बजे आकर 2.15 बजे रवाना होगी। मेरठ-मंदसौर- लिंक एक्सप्रेस सुबह 8.45 के बजाय 8.40 बजे जाएगी। मंदसौर-मेरठ ट्रेन शाम 6.50 बजे कोटा पहुंचेगी। कोटा से भिंड ट्रेन रात 10.05 बजे के बजाय 10.25 बजे चलेगी।