‘कोटा सर्राफा डॉट इन’ से मिलेगी हाड़ौती के सर्राफा व्यापारियों की जानकारी

1817

कोटा। हाड़ौती क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों को डिजीटल से जोड़ने के लिए श्री सर्राफा बोर्ड के पदाधिकारियों ने कोटा सर्राफा डॉट इन नाम से ऐप बनाई गई है। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बुधवार को इस ऐप को कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने ऐप इंस्टाल करके विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एडमिन सुरेन्द्र गोयल विचित्र, आनंद राठी, विवेक कुमार जैन सहित सर्राफा बोर्ड के पदाधिकारी सुशील लोहिया, रामस्वरूप गोयल व महेंद्र सोनी भी उपस्थित थे। इसमें कोटा सहित बूंदी, बांरा, झालावाड़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारियों के नाम व टेलीफोन नंबर होंगे। साथ ही पब्लिक यूटिलिटी बटन में केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्रिमंडल, हॉस्पिटल, डॉक्टर, शिक्षा क्षेत्र, होटल आदि कोटा के आवश्यक संपर्क सूत्र रहेंगे।

कोटा सर्राफा डॉट इन एप लॉन्च करते कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन।

इस ऐप के सीईओ एवं श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ‘विचित्र’ ने बताया कि सबसे बड़ी बात इस ऐप में कोटा के सोने-चांदी के भाव और सर्राफा व्यापार से संबंधित समाचार लाईव चलेंगे। इसकी होम स्क्रीन पर एक बटन में मनी कंट्रोल लिंक और हिंदी पंचांग कैलेंडर व रेलवे टाइम टेबल का लिंक भी जोड़ा है।

इस ऐप के प्रमुख एडमिन एवं सीईओ श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र हैं।
बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी व सचिव विवेक कुमार जैन एडमिन हैं। फिलहाल यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर से एंड्रॉयड फोन पर ही खुलेगी।

आईफोन यूज़ करने वाले kotasarafa.in पर जाकर वेबसाइट से ऐप का उपयोग कर सकते हैं। जल्द ही यह ऐप एपल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगी। विचित्र ने बताया कि यह जनसेवा को समर्पित हमारा छोटा सा प्रयास है। धीरे धीरे इस ऐप में अभी और कई अपडेशन किए जाएंगे।