कोटा में सुंदर धर्मशाला पर गोपियों संग फूलों की होली खेलते नजर आएंगे कृष्ण

0
143

कोटा। सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्राचीन होलिका महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंडल अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने बताया कि कोटा की 200 वर्षों से भी अधिक समय से होलिका दहन की परंपरा चल रही है।

इस वर्ष सोनू इवेंट के माध्यम से धार्मिक झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रुप से राम सीता का विवाह, राधा कृष्ण की गोपियों के संग फूलों की होली एवं शिव तांडव का जीवंत दर्शन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस वर्ष विद्युत सज्जा भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।

विभिन्न रंगों की बौछार करती विद्युत रोशनी की तरंगें पूरे क्षेत्र को आलोकित करती नजर आएंगी। मंडल संरक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि 6 मार्च को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा दीप प्रज्ज्वलित कर झांकियों का शुभारंभ करेंगे। वहीं रात्रि को 1 बजे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा।

साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द पूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए सुंदर धर्मशाला चौराहे पर भव्य खाटूश्याम जागरण का आयोजन का शुभारंभ मकबरा थाना अधिकारी लइक खान द्वारा किया जाएगा। संरक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि झांकियों को देखने के लिए शहर भर से उमड़ने वाले जनसमूह को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।