कोटा में कोरोना से अब तक 16 जनों की मौत, 373 संक्रमित

0
493

कोटा। शहर में कोरोना से अब तक 16 जनों की मौतों हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 373 हो चुकी है। शनिवार को सुबह दस पॉजिटिव केस सामने आने के बाद चार और नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जिसके बाद तीन पॉजिटिव केस छावनी क्षेत्र से सामने आए है। छावनी नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

वहीं छावनी की ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिनकी शुक्रवार को मौत हो गई थी, उनकी रिपोर्ट भी आज शाम को पॉजिटिव पाई गई है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही 10 नए मरीज पॉजिटिव सामने आए थे। जिनमें से 2 पॉजिटिव बल्लभ वाड़ी से, एक पॉजिटिव रामपुरा, और एक बड़ी मस्जिद क्षेत्र से सामने आया, वहीं अन्य छावनी क्षेत्र से ही थे। ।