कोटा में एक ही दिन में 29 कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा विभाग की नींद उड़ी

776

कोटा। शहर में शुक्रवार को एक साथ 29 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। शहर में इससे पहले इतनी तादाद में कभी कोरोना के मरीज नहीं मिले। इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 299 हो गई है। इनमें कोटा के अलावा बाहर के भी मरीज शामिल हैं।

संक्रमितों में 31 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय पुरुष समेत चारों मरीज चंद्रघटा के हैं. 84 वर्षीय पुरुष हरि ओम नगर, 22 वर्षीय महिला समेत 14 अन्य अमन कॉलोनी विज्ञान नगर से हैं। 48 वर्षीय पुरुष मोखापाड़ा, 18 वर्षीय पुरुष केथून, 45 वर्षीय पुरुष एवं 56 वर्षीय पुरुष दोनों छावनी, 60 वर्षीय महिला साजीदेहड़ा, 30 वर्षीय पुरुष स्टेशन, 28 वर्षीय पुरुष प्रेम नगर से हैं।

ज्ञातव्य है कि गुरुवार को मात्र एक कोरोना का मरीज था, तब चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली थी। परन्तु शुक्रवार को एक साथ 29 कोरोना पॉजिटिव सामने आने से चिकित्सा विभाग की नींद उड़ गई है।