कोटा मंडी/ लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन, सरसों और धनिया में गिरावट

0
246

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 100 रुपये और सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। स्टाकिस्टों का समर्थन नहीं मिलने से धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका।

शादियों का सीजन होने कारण मंडी में जिंसों की आवक घटकर 50 हजार बोरी की रही। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं पुराना 2100 से 2150 गेहूं नया मिल दडा 2175 से 2250 गेहूं एवरेज 2250 से 2375 बेस्ट टुकड़ी 2375 से 2550 जौ नया 2300 से 2800 ज्वार 1400 से 4000 मक्का लाल 1950 से 2250 मक्का सफेद 1900 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 3200 से 3701 धान पूसा 1(DP) 3000 से 3501 धान (1509 ) 3500 से 3850 धान (1718) 3800 से 4250 धान (1121) 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 6500 से 7200 सोयाबीन बीज 7400 सरसों 6200 से 6850 अलसी 6500 से 7000 तिल्ली 7500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6700, मूंगहरा 3000 से 6500 चना देशी नया बेस्ट 4500 से 4650 चना देशी मिडियम 4400 से 4550 चना पेप्सी नया 4400 से 5000 चना मौसमी 4400 से 4450 चना कांटा नया 4200 से 4450 उड़द 2500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 9000 से 9500 ईगल 9500 से 10200 नया बादामी धनिया 10000 से 10500 नया ईगल 10500 से 11500 नया रंगदार 12000 से 14000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 300 से 3500 लहसुन बेस्ट 3500 से 4250 ग्वार 5000 से 5300 मैथी 4200 से 5400 कलौंजी 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।