लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहल पर कोटा का ईएसआई अस्पताल होगा हाईटेक
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बैठक कर कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा के इटावा और रामगंजमंडी में दो नए सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि इस दिशा में शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
बिरला ने कहा कि हाल ही में उन्होंने कोटा में खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कोटा को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना, आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण, मौजूदा खेल सुविधाओं का उन्नयन तथा विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
केंद्रीय खेल मंत्री के साथ कोटा-बून्दी क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बिरला ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बिरला ने कहा कि कोटा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के रामगंजमंडी, इटावा तथा अन्य क्षेत्रों में भी खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाए। तहसील स्तर पर खेल मैदान विकसित करने की योजना बनाई जाए। साथ ही देश के प्रमुख प्रशिक्षकों द्वारा क्षेत्र में 15-15 दिन के खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कोटा-बून्दी क्षेत्र में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और देशभर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
श्री बिरला ने कहा कि कोटा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कोटा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा देशभर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि रामगंजमंडी में 4.5 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है और इटावा में भी लगभग इतनी ही लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
अब नए सिंथेटिक ट्रैक बनने से इन क्षेत्रों में लगभग सभी प्रमुख खेलों की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने घर के निकट ही बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा।
ईएसआई अस्पताल होगा हाईटेक
बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा के ईएसआई अस्पताल में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बिरला ने कहा कि ईएसआई अस्पताल में श्रमिकों को बेहतर उपचार मिले और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च स्तरीय निजी अस्पतालों में रेफर करने की सुविधा भी उपलब्ध हो, ताकि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

