कृति सेनन के भूतिया गाना ने Youtube पर मचाया धमाल

0
1416

महज एक दिन पहले फिल्म ‘स्त्री‘ का सॉन्ग ‘आओ कभी हवेली पे’ रिलीज़ किया गया, जिसे इतने कम समय में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के इस गाने में कृति सेनन आइटम सॉन्ग करती नज़र आ रही हैं। कृति के इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है।

बता दें कि कृति इससे पहले राजकुमार राव के साथ फ‍िल्‍म ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म के इस मजेदार गाने ‘आओ कभी हमेली पे’ को आवाज दी है रैपर बादशाह, निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने।

कृति ने इस गाने में जबरदस्त एनर्जी दिखाई है, जो कभी कंकाल के साथ नाचती नज़र आती हैं तो कभी बैकग्राउंड में भूतिया हवेली नजर आता है। गाने को भूतिया और कॉमिडी अंदाज़ में पेश किया गया है, जहां बीच-बीच में राजकुमार राव बड़े-बड़े दांतों के साथ भी दिख रहे हैं। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अमर कौशिक, जो कि एक हॉरर कॉमिडी फिल्म है। फिल्म अगले सप्ताह 31 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्‍त‍ि खुराना भी नजर आ रहे हैं।

इससे पहले इस फिल्म का पहला गाना ‘म‍िलेगी म‍िलेगी’ र‍िलीज किया गया था, ज‍िसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर राजस्‍थानी आउटफ‍िट्स में नजर आ रहे थे।आइये देखिये वीडियो –