कांग्रेस ने राज. के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, झालावाड़ से उर्मिला जैन भाया को टिकट

37

जयपुर। Congress candidates Third list: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमे राजस्थान के 5 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जयपुर से सुनील शर्मा को टिकट दिया है। जबकि झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन को टिकट दिया है। जबकि इस बार सीकर सीट कांग्रेस ने लेफ्ट के लिए छोड़ दी है। सीकर से माकपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। पाली से संगीता बेनीवाल को टिकट गया है। जबकि श्रीगंगानगर से कुलदीप इंदौरा को टिकट दिया है।

इस लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अब तक राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जारी लिस्ट में पार्टी ने सीकर लोकसभा सीट को पार्टी ने माकपा के लिए छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि कुछ ओर सीटें भी कांग्रेस गठबंधन के लिए छोड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहली लिस्ट में राजस्थान की 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी भाजपा को 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है।

इन्हें मिला टिकट: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें श्रीगंगानगर से कुलदीप इंदौरा को टिकट दिया गया है। जयपुर से सुनील शर्मा, पाली से संगीता बेनीवाल, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल और झालावाड़-बारां से उर्मिला जैन भाया को टिकट दिया गया है। उर्मिला जैन भाया पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं।

बेनीवाल के साथ भी गठबंधन: माना जा रहा है कि कांग्रेस हनुमान बेनीवाल के साथ भी गठबंधन कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नागौर सीट कांग्रेस छोड़ सकती है। इस संबंध में कल पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत जयपुर में प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे।

जबकि इस बार सीकर सीट कांग्रेस ने लेफ्ट के लिए छोड़ दी है। सीकर से माकपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। पाली से संगीता बेनीवाल को टिकट गया है। जबकि श्रीगंगानगर से कुलदीप इंदौरा को टिकट दिया है। हालांकि, पार्टी का एक धड़ा बेनीवाल के साथ गठबंधन करने का विरोध कर रहा है।