करीना कपूर खान के Whatsapp ग्रुप का नाम क्या आपको पता है ?

1278

मुंबई। ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान कभी भी अपनी कही हुई बातों और किए हुए कामों पर अफसोस नहीं करती हैं। इसलिए उन्होंने एक रेडियो शो में यह खुलासा कर दिया कि उनका एक एक्सक्लूसिव वॉट्सऐप ग्रुप है जिसमें वह केवल इस आधार पर लोगों को जज करती हैं कि उन्होंने क्या पहना हुआ है।

जी हां, आपने सही सुना है। बेबो ने ‘वॉट विमेन वॉन्ट’ नामक शो पर बताया कि वह और उनकी खास सहेलियां लोगों के पहनावे पर कॉमेंट करते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला है इस ग्रुप का नाम। करीना ने खुलासा किया, ‘मेरा एक एक्सक्लूसिव वॉट्सऐप ग्रुप है जिहां केवल लोग क्या पहनते हैं इस पर धारणाएं बनाई जाती हैं।

इस ग्रुप का नाम ‘गट्स’ है। मैं और मेरी सहेलियां इस ग्रुप पर इसी बात पर चर्चा करते हैं कि लोगों के पास इतना गट्स है जो वे ऐसे कपड़े पहन लेते हैं। और मुझे लगता है कि यही दोस्ती की खूबसूरती होती है कि आप बिना किसी झिझक के कुछ भी शेयर कर सकते हैं।’

ऐसा लगता है कि यह वही वॉट्सऐप ग्रुप है जिसके बारे में करीना ने पिछले साल कॉफी विद करण में चर्चा की थी। आपको याद है कि इस शो पर उन्होंने सोनम के साथ क्या कहा था? खै़र, सोनम ने भी इस शो पर यह बताया था कि वह भी इस ग्रुप में शामिल हैं। सोचिए, कि इस ग्रुप का ही कोई मेंबर कभी इस बात का खुलासा कर दे कि लेडीज़ ग्रुप पर क्या बातें करती हैं तो क्या होगा?