कमजोर ग्राहकी से इंदौर मंडी में तुअर और उड़द दाल के भाव में गिरावट

0
123

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में शुक्रवार को कमजोर ग्राहकी से तुअर (अरहर) की दाल 100 रुपये और उड़द की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही ।

दलहन: चना (कांटा) 5050 से 5075, मसूर 6050 से 6100, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6000 से 7000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7200 से 7400, तुअर (कर्नाटक) 7400 से 7600, मूंग 7000 से 7500, मूंग हल्की 6200 से 6800, उड़द 6800 से 7200, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8900 से 9000 तुअर दाल फूल 9400 से 9600, तुअर दाल बोल्ड 9800 से 10700, आयातित तुअर दाल 8100 से 8200, चना दाल 6050 से 6550, मसूर दाल 7600 से 7900, मूंग दाल 9000 से 9300, मूंग मोगर 9500 से 9800, उड़द दाल 8500 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500, दुबार 7500 से 8000, मिनी दुबार 6500 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2550 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।