ऑफर / 5 लाख तक सस्ती हुई SUV कारें, जानिए डिटेल

1645

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियां हर साल के अंत में अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक डील्स ऑफर करती हैं। अब साल का अंत करीब है और कार निर्माता कंपनियां अपने मॉडल्स पर बढ़िया डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रही हैं। इस दौरान हैचबैक से लेकर SUV तक बढ़िया डील्स कस्टमर्स को मिल रही हैं। होंडा से लेकर टाटा तक की कारें 5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदी जा सकती हैं। यहां हम आपको दिसंबर में SUV कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं।

होंडा CR-V
कंपनी ने पिछले साल भारत में अपनी यह फ्लैगशिप SUV लॉन्च की थी। यह इस कार का 5th जनरेशन मॉडल है। Honda CR-V पर मौजूदा समय में 5 लाख का डिस्काउंट और डील्स ऑफर की जा रही हैं।

Renault Captur
भारत में यह कार Nissan kicks, Hyundai Creta जैसी कारों को टक्कर देती है। लॉन्चिंग के बाद से ही इस कार की सेल कुछ खास नहीं रही लिहाजा अब कंपनी इस कार पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Volkswagen Tiguan
यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV है। भारत में यह कार Ford Endeavour, Toyota Fortuner जैसी कारों को टक्कर देती है। इस कार पर कंपनी 3 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है साथ ही 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी इस कार के साथ मिलती है।

फोर्ड एंडेवर
यह SUV भारत में काफी पॉप्युलर है। कंपनी ने हाल ही में इस कार का बेस वेरियंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया था। इस कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट पर 2.25 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

टाटा हेक्सा
टाटा हैरियर की लॉन्चिंग से पहले टाटा हेक्सा कंपनी की फ्लैगशिप कार थी। इस पॉप्युलर कार के 2018 मॉडल्स पर 1.8 लाख रुपये और 2019 मॉडल्स पर 1.3 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।