ऐप पहचानेगा नोट असली है या नकली, जानिए कैसे

948

नई दिल्ली।आईआईटी खड़गपुर में रिसर्च कर रहे स्टूडेंट्स ने स्मार्टफोन पर काम करने वाला एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जिससे नकली नोट की पहचान की जा सकेगी। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ऐंड इंजीनियरिंग के 6 स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने नकली नोट का पता लगाने वाले ऐप के लिए कोड डिवेलप किया है।

यह एक इमेज प्रोसेसिंग ऐप है, जिसके जरिए आसानी से पता किया जा सकता है कि नोट नकली है या असली। इसके लिए सबसे पहले फोन में यह ऐप इंस्टॉल करना होगा, इसके बाद नोट की तस्वीर खींचकर अपलोड करनी होगी। यह ऐप नोट के बैक और फ्रंट में मौजूट 25 फीचर्स की ऑथेंटिसिटी को वेरिफाई करेगा। अगर नोट के नकली निकलता है तो यूजर्स को सूचित भी करेगा।

हालांकि, RBI ने नकली नोटों की पहचान के लिए सिक्यॉरिटी फीचर्स भी जारी कर रखे हैं। आइए आपको बताते हैं नोट के उन्हीं सिक्यॉरिटी फीचर्स के बारे में जिसके जरिए आप बिना ऐप के भी नोट की पहचान कैसे कर सकते हैं-

2000 रुपये के नोट के सिक्यॉरिटी फीचर्स

  • नए नोट में पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर है। यह भारत का अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण कदम है।
  • नोट का बेसिक रंग गुलाबी है। इसमें कई डिजाइन, जिओ मैट्रिक पैटर्न और कलर स्कीम हैं, जिन्हें देखा और महसूस किया जा सकता है।
  • नए नोट का आकार 66×166 मिली मीटर है।

500 रुपये के नोट के सिक्यॉरिटी फीचर्स

  • रिजर्व बैंक ने यह नोट भी महात्मा गाँधी सीरीज में ही जारी किया है।
  • नोट का बेसिक रंग भूरा है। इसमें पीछे की तरफ लालकिले की तस्वीर है। साथ ही कई डिजाइन, जिओ मैट्रिक पैटर्न और कलर स्कीम हैं, जिन्हें देखा और महसूस किया जा सकता है।
  • नए नोट का आकार 66×150 मिली मीटर है।