एप से पेमेंट फ्रॉड से लाखों के नुकसान से कैसे बचें, जानिए तरीका

132

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट के इस दौर में साइबर क्राइम भी बहुत बढ़ गया है। इससे हमें भी लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पर सकता है। अगर आप इस फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको खुद को प्रोटेक्ट करन के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान देनी होंगी। आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें जिनसे हम अपने UPI पेमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

स्क्रीन लॉक है जरूरी: एक स्ट्रांग स्क्रीन लॉक, पासवर्ड या पिन आपके फोन के साथ पेमेंट और UPI ऐप्स की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। इससे कोई भी सेंसेटिव पर्सनल और फाइंनेंशियल जानकारी को कोई दूसरा व्याक्ति लीक या एक्सेस नहीं कर सकता है। धयान रखें, अपने डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर जैसे पासवर्ड का यूज करने से बचें।

किसी से भी पिन को शेयर नहीं करें: अपने पिन को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे वे आपके फोन तक एक्सेस पा सकते हैं और फ्रॉड लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी संदेह या शंका की स्थिति में आप अपने पिन को समय-समय पर चेंज करत रहें।

फर्जी लिंक्स को क्लिक करने से बचें: किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए फर्जी लिंक्स और फर्जी कॉल्स से सावधान रहें। साइबर अपराधी अक्सर नकली संदेश भेजते हैं जिसमें लिंक होते हैं या बैंकों या अन्य संगठनों से कॉल करने का नाटक करते हैं ताकि आपको पिन, ओटीपी जैसी आपकी पर्सनल जानकारी देने के लिए बरगलाया जा सके।

हमेशा अपने UPI ऐप को अपडेट करते रहें: लेटेस्ट फीचर्स और बेनिफिट्स के लिए अपने UPI पेमेंट ऐप को लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमेशा अपडेट को चेक करते रहें और ऐप स्टोर पर उपलब्ध ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करें।

एक ही पेमेंट ऐप का करें यूज: अपने ऑनलाइन पेमेंट की सुरक्षा के लिए, प्ले स्टोर या ऐप स्टोर जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर से केवल विश्वसनीय और वैरिफाइड पेमेंट एप्लिकेशन इंस्टॉल करें। इसके अलावा, ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए एक ही पेमेंट ऐप का यूज करने की कोशिश करें।