कमजोर उठाव से कोटा मंडी में गेहूं 20 रुपये और चना 50 रुपये मंदा बिका
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से गेहूं 20 रुपये और चना 50 रुपये मंदा रहा। कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 212 रुपये तेज होकर 15670 रुपए, अक्टूबर वायदा 226 रुपये सुधरकर 16400 रुपये और दिसंबर वायदा 442 रुपये उछलकर 16644 रुपये पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 20 हजार कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल क्वालिटी 2500 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2750, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509 ) नया 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6900, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6900 से 7101, सरसो 7200 से 8051,अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 5500 से 7000, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5400 से 5850, चना मौसमी नया 5100 से 5700, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14000, धनिया ईगल 14000 से 14200, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।

